Bihar Fasal Sahayata Yojana Rabi 2026 Apply Online: आवेदन प्रक्रिया, पात्रता व लाभ
Name of Post:
Bihar Fasal Sahayata Yojana Rabi 2026 Apply Online: आवेदन प्रक्रिया, पात्रता व लाभ
Short Information :
बिहार सरकार के सहकारिता विभाग द्वारा बिहार राज्य फसल सहायता योजना रबी 2026 के लिए Apply Online प्रक्रिया शुरू की गई है। इस योजना के तहत प्राकृतिक आपदा से फसल नुकसान की भरपाई के लिए किसानों को ₹7,500 से ₹10,000 प्रति हेक्टेयर तक की आर्थिक सहायता DBT के माध्यम से दी जाती है। इच्छुक किसान 01 जनवरी 2026 से Last Date तक Apply Online कर सकते हैं।
Last Date Apply Online (राई / सरसों, आलू) : 31/01/2026
Last Date Apply Online (गेहूँ, रबी मकई, गन्ना, टमाटर, बैंगन) : 28/02/2026
Last Date Apply Online (चना, मसूर, रबी प्याज) : 15/02/2026
Last Date Apply Online (अरहर, मिर्च, गोभी) : 31/03/2026
फसल कटनी प्रयोग परिणाम : 15/06/2026
सहायता राशि भुगतान : 31/07/2026
Scheme Highlights
योजना का नाम : बिहार राज्य फसल सहायता योजना
मौसम / सत्र : रबी 2025–26
लागू करने वाली संस्था : बिहार सरकार (सहकारिता विभाग)
लाभार्थी : बिहार राज्य के किसान
आवेदन का माध्यम : Apply Online
Application Fee : ₹0 (पूरी तरह निःशुल्क)
Eligibility Criteria (पात्रता शर्तें)
आवेदक बिहार राज्य का निवासी होना चाहिए।
कृषि विभाग में किसान Registration अनिवार्य है।
रैयत व गैर-रैयत दोनों किसान Apply Online कर सकते हैं।
केवल अधिसूचित रबी फसलें ही मान्य हैं।
फसल क्षति प्राकृतिक आपदा से हुई हो।
अधिकतम लाभ सीमा : 2 हेक्टेयर प्रति किसान।
Apply Online कैसे करें
Step 1: सबसे पहले ई-सहकारी (e-Sahkari), सहकारिता विभाग, बिहार सरकार की Official Website पर जाएँ।
Step 2: होमपेज पर “किसान कार्नर (बिहार राज्य फसल सहायता)” विकल्प पर क्लिक करें।
Step 3: अब “बिहार राज्य फसल सहायता योजना हेतु आवेदन (रबी 2025–26)” के लिंक पर क्लिक करें।
Step 4: अगले पेज पर आपको कृषि विभाग की किसान Registration संख्या (Farmer Registration Number) भरनी होगी और Search बटन पर क्लिक करें।
Step 5: अगर आपके पास किसान Registration संख्या नहीं है, तो पहले DBT कृषि विभाग पोर्टल पर जाकर किसान Registration कराना अनिवार्य है। बिना किसान Registration के इस योजना में आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
Step 6: Search करने के बाद आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। इसमें आपको बोई गई फसल का विवरण, भूमि / खाता-खेसरा की जानकारी, और फसल क्षति (नुकसान) का विवरण ध्यानपूर्वक और सही-सही भरें।
Step 7: अब मांगे गए सभी Document स्कैन करके अपलोड करें, जैसे आधार कार्ड, बैंक पासबुक, भूमि से जुड़े Document, स्व-घोषणा पत्र आदि।
Step 8: सभी जानकारी और Document अच्छे से चेक करने के बाद Final Submit बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आवेदन की रसीद / स्लिप का Printout निकालकर सुरक्षित रख लें।
0 Comments