Indian Air Force AFCAT 02/2026 Online Form 2026 – Apply Online for Flying & Ground Duty Branch
Name of Post:
Indian Air Force AFCAT 02/2026 Online Form 2026 – Apply Online for Flying & Ground Duty Branch
Short Information :
भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) ने AFCAT 02/2026 के लिए Notification जारी किया है। इस भर्ती के तहत Flying Branch और Ground Duty Branch (Technical & Non-Technical) में कमीशन ऑफिसर के पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 20 मई 2026 से 19 जून 2026 तक Indian Air Force की Official Website के माध्यम से Apply Online कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को Official Notification पढ़ने की सलाह दी जाती है।
ट्रेनिंग शुरू होने की तिथि : जुलाई 2027 का पहला सप्ताह
Application Fee
For AFCAT Entry : ₹550/- + GST
For NCC Special Entry : कोई शुल्क नहीं
For GATE Score Entry : कोई शुल्क नहीं
भुगतान का माध्यम : Debit Card, Credit Card, Net Banking
Age Limit & Eligibility Criteria
Age Limit (आयु सीमा) :
आयु की गणना तिथि: 01 जुलाई 2027
Flying Branch के लिए: न्यूनतम 20 वर्ष, अधिकतम 24 वर्ष। उम्मीदवार का जन्म 02 जुलाई 2003 से 01 जुलाई 2007 के बीच होना चाहिए।
Flying Branch (DGCA CPL Holders) के लिए: अधिकतम 26 वर्ष। उम्मीदवार का जन्म 02 जुलाई 2001 से 01 जुलाई 2007 के बीच होना चाहिए।
Ground Duty Branch के लिए: न्यूनतम 20 वर्ष, अधिकतम 26 वर्ष। उम्मीदवार का जन्म 02 जुलाई 2001 से 01 जुलाई 2007 के बीच होना चाहिए।
Eligibility Criteria (शैक्षणिक योग्यता) :
Flying Branch: 10+2 में Physics और Mathematics (प्रत्येक में न्यूनतम 50% अंक) होना अनिवार्य है। साथ ही, किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Graduation (किसी भी विषय में, न्यूनतम 60% अंक) या BE/B.Tech Degree (न्यूनतम 60% अंक) होनी चाहिए।
Ground Duty Technical Branch: 10+2 में Physics और Mathematics (प्रत्येक में न्यूनतम 50% अंक) होना अनिवार्य है। संबंधित इंजीनियरिंग विषय में 4 वर्षीय Degree (न्यूनतम 60% अंक) या Post Graduation Degree आवश्यक है।
Ground Duty Non-Technical Branch: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में Graduation या Post Graduation Degree (न्यूनतम 60% अंक) आवश्यक है।
NCC Special Entry: NCC Air Wing Senior Division ‘C’ Certificate (वैधता के साथ) और Flying Branch के लिए निर्धारित Eligibility Criteria को पूरा करना होगा।
GATE Score Entry: Valid GATE Score Card (पिछले 3 वर्षों का) एवं संबंधित इंजीनियरिंग डिग्री आवश्यक है।
Selection Process
1. Online Written Examination (AFCAT) : सभी उम्मीदवारों (NCC Special Entry और GATE Score Entry को छोड़कर) को AFCAT Online Written Exam देना होगा। इसमें General Awareness, Verbal Ability, Numerical Ability और Reasoning & Military Aptitude Test शामिल होते हैं। परीक्षा 2 घंटे की होती है जिसमें 100 प्रश्न 300 अंकों के होते हैं। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक की Negative Marking होती है।
2. Engineering Knowledge Test (EKT) : Ground Duty Technical Branch के लिए Apply करने वाले उम्मीदवारों को AFCAT Written Exam के साथ EKT भी देना होगा। यह परीक्षा 45 मिनट की होती है, जिसमें 50 प्रश्न 150 अंकों के होते हैं। इसमें Mechanical, Computer Science और Electrical & Electronics Engineering से संबंधित प्रश्न होते हैं।
3. Air Force Selection Board (AFSB) Interview : लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को AFSB Interview के लिए बुलाया जाएगा। इसमें दो मुख्य चरण होते हैं:
Stage-I (Screening Test): इसमें Officer Intelligence Rating Test और Picture Perception & Discussion Test (PP&DT) शामिल होते हैं।
Stage-II (Detailed Test): इसमें Psychological Test, Group Tests और Personal Interview शामिल होते हैं। Flying Branch के उम्मीदवारों के लिए Computerized Pilot Selection System (CPSS) Test भी अनिवार्य होता है।
4. Medical Examination : AFSB Interview में सफल होने वाले उम्मीदवारों का भारतीय वायु सेना के निर्धारित चिकित्सा मानकों के अनुसार मेडिकल परीक्षण किया जाएगा।
6. Final Merit List : AFCAT Written Exam और AFSB Interview में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर एक अंतिम Merit List तैयार की जाएगी। इस Merit List में स्थान पाने वाले उम्मीदवारों को ही प्रशिक्षण के लिए चुना जाएगा।
Apply Online कैसे करें
Indian Air Force AFCAT 02/2026 के लिए Apply Online करने के इच्छुक उम्मीदवार Last Date (19 जून 2026) से पहले अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
Apply Online करने के लिए नीचे दिए गए Important Links सेक्शन में “Apply Online Link” पर Click Here करें।
सबसे पहले New Registration विकल्प पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें। रजिस्ट्रेशन के बाद प्राप्त User ID और Password का उपयोग करके Login करें।
फिर Application Form में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें और आवश्यक दस्तावेज, फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करें।
यदि Application Fee लागू है, तो ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करें और फॉर्म को Final Submit करके उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
सुनिश्चित करें कि आप Last Date 19 जून 2026 से पहले आवेदन पूरा कर लें।
Note – उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे Form भरने से पहले Official Notification को ध्यानपूर्वक पढ़ें। Last Date, Age Limit और Education Qualification की जांच अवश्य कर लें।
Indian Air Force AFCAT 02/2026 : Eligibility Criteria & Vacancy Details
Flying Branch (Short Service Commission – SSC) – Total Posts: 35
10+2 में Physics और Mathematics (प्रत्येक में न्यूनतम 50% अंक)।
Graduation (किसी भी विषय में, न्यूनतम 60% अंक) या BE/B.Tech Degree (न्यूनतम 60% अंक)।
DGCA Commercial Pilot License (CPL) धारकों के लिए आयु सीमा में छूट मिलती है।
Ground Duty Technical Branch (Aeronautical Engineer (Electronics) / Aeronautical Engineer (Mechanical)) (SSC/Permanent Commission – PC) – Total Posts: Various
10+2 में Physics और Mathematics (प्रत्येक में न्यूनतम 50% अंक)।
संबंधित इंजीनियरिंग Discipline में 4 वर्षीय Degree (न्यूनतम 60% अंक)।
Ground Duty Non-Technical Branch (Administration, Logistics, Accounts, Education, Meteorology) (SSC/PC) – Total Posts: Various
10+2 उत्तीर्ण।
संबंधित Post के अनुसार Graduation या Post Graduation Degree (न्यूनतम 60% अंक) आवश्यक है।
NCC Special Entry (Flying Branch) – Total Posts: As Per Rules
NCC Air Wing Senior Division ‘C’ Certificate (वैधता के साथ) होना चाहिए।
Flying Branch के लिए अन्य सभी Eligibility Criteria पूरे होने चाहिए।
Meteorology Entry (Ground Duty Non-Technical) – Total Posts: As Per Notification
किसी भी Science stream/Mathematics/Statistics/Geography/Computer Applications/Environmental Science/Applied Physics/Oceanography/Agricultural Meteorology/Ecology & Environment/Geo-physics/Environmental Biology में Post Graduation Degree। कुल मिलाकर न्यूनतम 50% अंक (बशर्ते Graduation में Maths और Physics में प्रत्येक में न्यूनतम 55% अंक हों)।
Indian Air Force AFCAT 02/2026 : Important Questions & Answers
AFCAT 02/2026 भर्ती के लिए Apply Online प्रक्रिया 20 मई 2026 से शुरू हो चुकी है।
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की Last Date 19 जून 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को इस तिथि से पहले अपना आवेदन पूरा कर लेना चाहिए।
AFCAT 02/2026 की Written Examination 08 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी।
AFCAT Entry के उम्मीदवारों के लिए Application Fee ₹550 + GST है। NCC Special Entry और GATE Score Entry के लिए कोई Application Fee नहीं है।
Flying Branch के लिए Age Limit 20 से 24 वर्ष है और Ground Duty Branch के लिए 20 से 26 वर्ष है। आयु की गणना 01 जुलाई 2027 के अनुसार की जाएगी।
इस Notification के तहत Flying Branch, Ground Duty Technical और Ground Duty Non-Technical Branch में Short Service Commission (SSC) और Permanent Commission (PC) के लिए कमीशन ऑफिसर के पदों पर भर्ती की जाएगी।
0 Comments